चरखी दादरी के रावलधी चौक से स्पेशल स्टाफ ने वाहन जांच के दौरान एक स्कोर्पियो से नकदी व नशीला पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने गाड़ी सवार घिकाड़ा गांव निवासी तीन युवकों को काबू कर लिया। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नाका इंचार्ज हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को उनकी टीम अपराध की रोकथाम के लिए वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक स्कोर्पियो की जांच की गई। गाड़ी में गियर बॉक्स के आगे से एक पॉलीथिन मिली। इसकी जांच करने पर 6 ग्राम अफीम मिली। बाद में पुलिस ने गाड़ी सवार तीनों युवकों से पूछताछ की।
उन्होंने अपनी पहचान गांव घिकाड़ा निवासी जोगेंद्र उर्फ भोली, दूसरे ने संदीप और तीसरे ने आशीष के रूप में बताई। बाद में पुलिस ने तीनों युवकों की तलाशी ली तो जोगेंद्र की जेब से 23760 रुपये बरामद हुए। इसके बाद टीम ने नकदी, अफीम व गाड़ी जब्त कर ली और आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर थाने ले जाया गया और वहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया।