फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dadri: मंदिर से 21 किलो वजनी पीतल का घंटा ले गए चोर, पुजारी की शिकायत पर अज्ञात पर केस दर्ज

Fri, 19 May 2023 11:10 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में पुजारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर में 21 किलो वजनी पीतल का घंटा लगा रखा था। इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी। पुजारी ने बताया कि वीरवार रात चोर मंदिर में आए और घंटे को उतार ले गए। सुबह चार बजे जब पुजारी सोकर उठा तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
मंदिर से घंटा चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के बिचला बासा क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर से वीरवार रात अज्ञात ने पीतल का घंटा चोरी कर लिया। शुक्रवार सुबह वारदात का पता चलने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से इसकी शिकायत सिटी थाने में दी गई है। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में पुजारी राजकुमार ने बताया कि मंदिर में 21 किलो वजनी पीतल का घंटा लगा रखा था। इसकी कीमत करीब 12 हजार रुपये थी। पुजारी ने बताया कि वीरवार रात चोर मंदिर में आए और घंटे को उतार ले गए। सुबह चार बजे जब पुजारी सोकर उठा तो घटना का पता चला। इसके तुरंत बाद मंदिर कमेटी सदस्यों को सूचित किया गया और फिर सिटी थाना पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें