फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी: विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान नेता की जेब काट भाग रहे चोर को मौके पर ही दबोचा, 10 हजार रुपये बरामद

Thu, 05 Oct 2023 01:46 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस को दी शिकायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम वो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भागने लगा।
विज्ञापन
दादरी थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के जनजागरण यात्रा के तहत शहर में प्रदर्शन कर रहे एक किसान नेता की जेब पर चोर ने हाथ साफ कर लिया। किसान नेता के अनुसार जेब से 10 हजार रुपये चोरी हुए और उन्होंने चोर को मौके पर ही दबोच लिया। सिटी थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव रणबीर फौजी ने बताया कि चार अक्तूबर की शाम वो पांच सूत्रीय मांगों को लेकर शहर में प्रदर्शन कर रहे थे। उसी दौरान एक शख्स ने उनकी जेब से दस हजार रुपये निकाल लिए और मौके से भागने लगा। उसकी हरकत का तत्काल रणबीर फौजी को पता चल गया और शोर मचाने पर अन्य प्रदर्शनकारियों ने चोर को मौके पर ही पकड़ लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से दस हजार रुपये भी बरामद हो गए। पूछताछ के दौरान चोर ने अपना नाम श्रवण बताया। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया और उसके खिलाफ सिटी थाने में शिकायत भी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें