फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: एसीबी और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने डीएफओ को तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा, ये है पूरा मामला

Thu, 05 Oct 2023 12:08 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

ठेकेदार की बकाया राशि का भुगतान और ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। सरकारी आवास से रिश्वत राशि बरामद हुई है।
विज्ञापन
डीएफओ दलीप सिंह को ले जाते एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के चरखी दादरी में डीएफओ (डिविजनल फोरेस्ट अधिकारी) दलीप सिंह को एंटी करप्शन ब्यूरो और मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की संयुक्त टीम ने तीन लाख की रिश्वत लेते पकड़ा है। टीम ने उनके कार्यालय से महज 10 कदम दूर सरकारी आवास से घूस राशि बरामद की है।

विज्ञापन


एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुमित कुमार और मुख्यमंत्री उड़नदस्ता डीएसपी संदीप कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि डीएफओ दलीप सिंह ने ठेकेदार संदीप से बकाया राशि का भुगतान करने और उसकी एजेंसी को ब्लैक लिस्ट से हटाने की एवज में तीन लाख रुपये की डिमांड की थी। इसके बाद ठेकेदार संदीप ने इसकी लिखित शिकायत उन्हें सौंपी।

डीएसपी सुमित कुमार और संदीप कुमार ने बताया कि बुधवार को ठेकेदार संदीप कुमार तीन लाख रुपये लेकर वन विभाग कार्यालय पहुंचा। इसके बाद डीएफओ दलीप सिंह उसे अपने सरकारी आवास पर ले गए और वहां उनसे घूस राशि ली।
विज्ञापन


इधर, ठेकेदार से इशारा मिलते ही संयुक्त टीम डीएफओ के सरकारी आवास पर पहुंच गई और वहां से रिश्वत राशि बरामद कर ली। एंटी करप्शन ब्यूरो डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि डीएफओ से इस संबंध में पूछताछ की जाएगी।

ठेकेदार ने इस संबंध में लिखित शिकायत दी थी जिसके आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और एंटी करप्शन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। दादरी डीएफओ के सरकारी आवास से घूस राशि बरामद कर ली गई है। -सुमित कुमार, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें