दादरी पुलिस ने छवि किराना स्टोर के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को संदेह के आधार पर काबू कर लिया। पुलिस अधिकारी को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में उक्त युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी पेंट की दाहिनी जेब से गांजा की 11 थैली और चरस की 7 थैली बरामद हुईं।
चरखी दादरी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की सूचनाससे सिटी थाना पुलिस ने वाल्मीकि बस्ती से एक नशा तस्कर को दबोचा है। आरोपी सचिन उर्फ सन्नी मूलरूप से कलानौर के गुढाण का रहने वाला है और फिलहाल वाल्मीकि बस्ती में रह रहा है। उसके से 112 ग्राम चरस और गांजा बरामद हुआ। उसके खिलाफ सिटी थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी एक किराना स्टोर के समीप मादक पदार्थ बेच रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पीएसआई हरेंद्र ने बताया कि वीरवार शाम वह अपने टीम रोहतक चौक पर अपराध की रोकथाम के लिए मौजूद थी। उसी दौरान मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से सूचना मिली कि रोहतक के गांव गुढाण निवासी सचिन उर्फ सन्नी नशीला पदार्थ बेचने का कमा करता है और इस समय वाल्मीकि बस्ती में एक किराना स्टोर के पास नशीला पदार्थ बेच रहा है। सूचना पाकर पुलिस टीम वहां पहुंची और छवि किराना स्टोर के समीप संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को संदेह के आधार पर काबू कर लिया।
जेब से गांजा की 11 थैली और चरस की 7 थैली बरामद
पूछताछ में उसने अपना नाम सचिन उर्फ सन्नी बताया। उसके पास मादक पदार्थ होने का संदेह होने के चलते पुलिस टीम ने राजपत्रित अधिकारी को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में उक्त युवक की तलाशी ली गई। इस दौरान उसकी पेंट की दाहिनी जेब से गांजा की 11 थैली और चरस की 7 थैली बरामद हुईं। गांजा का चजन 52 ग्राम गांजा और चरस का वजन 60 ग्राम मिला। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। वहां उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया।