फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़: दादरी और फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 380 KM दूर मारा छापा, आरोपी काबू

Wed, 29 Mar 2023 04:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच गिरोह कराने के मामले में जेल गयादलाल नईम दो माह पहले बाहर आया है। वो जेल से बाहर आते ही फिर से सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का छापा - फोटो : स्वास्थ्य विभाग का छापा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी स्वास्थ्य विभाग ने फरीदाबाद टीम के सहयोग से उत्तर-प्रदेश के सम्भल जिले के बहजोई कस्बा में भ्रूण लिंग जांच केंद्र पकड़ा है।बहजोई की चरखी दादरी से दूरी 380 किलोमीटर है।टीम ने वहां दलाल नईम को रंगेहाथ काबू कर अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया।हालांकि ऑपरेटर अमित उर्फ किट्टू वहां से भागनेमें कामयाब रहा। उनके खिलाफ बहजोई थाने में स्वास्थ्य विभाग ने मामला दर्ज करवा दिया है।अहम बात यह है कि अल्ट्रासाउंडउत्तर-प्रदेश स्वास्थ्य विभाग से अनुमति लिए बिना चलाया जा रहा था।

विज्ञापन


उत्तर-प्रदेश के सम्भल जिले में अवैध रूप से चल रहा था अल्ट्रासाउंड
दरअसल, दादरी स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच गिरोह कराने के मामले में जेल गयादलाल नईम दो माह पहले बाहर आया है। वो जेल से बाहर आते ही फिर से सक्रिय हो गया है। इस सूचना के आधार पर दादरी स्वास्थ्यविभाग ने डिकोय तैयार किया। डिकोय को साथ लेकर नईम से संपर्क किया गया। उसने उत्तर-प्रदेश के सम्भल जिले में ले जाकर भ्रूणलिंग जांच कराने की बात कही। 

जेल से बाहर आया था दलाल नईम
डिकोय का नईम के साथ 21 हजार में सौदा तय हुआ और उसने 29 मार्च को डिकोय को भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए बुलाया।इसी अनुसार सुबह चार बजे डिकोय को भेजा गया और स्वास्थ्य विभाग की टीम में शामिल डॉ. गौरव भारद्वाज, डॉ. संदीप औरडॉ. मन्नु मान समेत अन्य कर्मचारीडिकोय के पीछे रहे पहले वो झज्जर पहुंचे और वहां से उन्हें नोएडा बुलाया गया।
विज्ञापन


नोएडा पहुंचते हीदादरी की टीम ने फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुला लिया। इसके बाद डिकोय बुलंदशहर पहुंचा और वहां से सम्भलबुलाया गया। वहां दलाल नईम डिकोय से मिला और उसे बहजोई कस्बा ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें