फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: लंदन में भगत सिंह की तस्वीर जलाने के विरोध में जलाया खालिस्तान का झंडा, जमकर की नारेबाजी

Wed, 29 Mar 2023 02:50 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला शहर के जगाधरी गेट चौक पर सैकड़ों फ्रंट के कार्यकर्ताओं के साथ खालिस्तान का झंडा जलाया। वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में खालिस्तान का पहली बार झंडा जलाया गया।
विज्ञापन
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंदन में स्थित भारतीय दूतावास पर खालिस्तानियों ने शहीद भगत सिंह का चित्र जलाया और उन्हें गद्दार भी बताया। इस पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने अंबाला शहर के जगाधरी गेट चौक पर सैकड़ों फ्रंट के कार्यकर्ताओं के साथ खालिस्तान का झंडा जलाया। वीरेश शांडिल्य के नेतृत्व में खालिस्तान का पहली बार झंडा जलाया गया।

विज्ञापन


लंदर दूतावास के बाहर जाकर भी खालिस्तान का झंडा जलाएगा।
फ्रंट के कार्यकर्ताओं ने भारतीय तिरंगे, भारत माता के चित्र, शहीद ए आजम भगत सिंह के चित्र, मोदी व अमित शाह के चित्र उठा रखे थे। भगत सिंह को गद्दार बताने वाले खालिस्तानियों के खिलाफ देखते ही माहौल बन रहा था। इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने खालिस्तान के झंडे को आग के हवाले कर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भगत सिंह को गद्दार बोलने वाले और भगत सिंह का लंदन में बैठकर भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने जो चित्र जलाया, अब खालिस्तानियों के खिलाफ एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया आर पार की लड़ाई लड़ेगा और लंदर दूतावास के बाहर जाकर भी खालिस्तान का झंडा जलाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें