फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी-दादरी में साइबर ठग सक्रिय: युवक के खाते से निकाले 75 हजार रुपये, अनजान नंबर से आई थी कॉल

Mon, 20 Mar 2023 11:02 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी पुलिस के दी शिकयत में गांव पालड़ी निवासी सुभाष ने बताया कि 5 मार्च को उसके पिता के फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। सुभाष ने फोन उठाया तो उक्त व्यक्ति ने उसे लेबर के पैस देने को कहा।
विज्ञापन
cyber crime - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के गांव पालड़ी निवासी एक युवक के खाते से हैकर्स ने 75 हजार रुपये निकाल लिये। इससे पहले युवक ने उनके पास गूगल क्यूआर कोड भेजा था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पालड़ी निवासी पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस के दी शिकयत में गांव पालड़ी निवासी सुभाष ने बताया कि 5 मार्च को उसके पिता के फोन पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। सुभाष ने फोन उठाया तो उक्त व्यक्ति ने उसे लेबर के पैस देने को कहा। इसके बाद उसने इस बारे में अपने पिता से बात की। उसने अपने पिता के कहने पर एक व्हाट्सअप नंबर पर गूगल पे का क्यूआर कोड भेज दिया।

उसी दौरान उसके फोन पर एक रिक्वेस्ट आई। उसने बताया कि जब उसने रिक्वेस्ट को स्वीकार किया तो उसके खाते से 75 हजार रुपये कट गए। अब उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपी का पता लगाकर पैसे बारामद कराने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें