फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में टोल प्लाजा पर युवकों की दबंगई: बोलेरो सवार बदमाशों ने मैनेजर को पीटा, धमकी देकर हुए फरार

Mon, 20 Mar 2023 10:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

दादरी के मोरवाला टोल प्लाजा पर रविवार शाम पांच बजे तीन युवक कंट्रोल रूम में आए और उसके साथ गाली- गलौच करने लगे। उसने बताया कि इसके बाद उक्त युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादरी- दिल्ली रोड स्थित मोरवाला टोल प्लाजा पर मैनेजर और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मैनेजर के बयान पर अचीना चौकी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मोरवाला टोल प्लाजा पर हुई घटना में बौंदकलां थाना पुलिस ने तीन आरोपियों पर दर्ज किया मामला
पुलिस को दिए बयान में मिसरी निवासी साहिल ने बताया कि वो मोरवाला टोल प्लाजा पर बतौर शिफ्ट मैनेजर कार्यरत है। रविवार शाम पांच बजे तीन युवक कंट्रोल रूम में आए और उसके साथ गाली- गलौच करने लगे। उसने बताया कि इसके बाद उक्त युवकों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उसी दौरान शोर शराबा सुनकर टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य स्टाफ वहां पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास किया। उसी दौरान आरोपियों ने स्टाफ के साथ भी मारपीट और बदसलूकी की। फिर आरोपी धमकी देते हुए झज्जर की ओर फरार हो गए। इसके बाद साहिल को उपचार के लिए दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

साहिल ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि आरोपी बोलेरो कैंपर में सवार होकर आए थे। उक्त युवकों ने फीस दिन बिना टोल पार करना चाहा तो स्टाफ ने इसका प्रूफ मांग लिया। उसी बात को लेकर वहां कहासुनी हुई थी। अंदेशा है कि उसी मामले में उसके साथ कैबिन में घुसकर मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें