फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादरी में बढ़े रहे चोरी के मामले: चाचा-भतीजा के मकान में दिन-दहाड़े लगाई सेंध, लाखों की नकदी सहित गहने चोरी

Tue, 02 May 2023 11:19 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)

सार

चरखी दादरी में इन दिनों चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चोरों ने समसपुर गांव में चाचा-भतीजे के घर से चार लाख 20 हजार की नकदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। फिलहाल पुलिस शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चरखी दादरी के समसपुर गांव में चोरों ने दिनदहाड़े चाचा-भतीजे के घर में सेंध लगाकर 4.20 लाख की नकदी समेत सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। घटना सोमवार सुबह साढ़े 10 बजे की है और उस दौरान दोनों घर बंद थे। पुलिस ने देर शाम इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गांव में एक घंटे के अंदर दो मकानों में हुई चोरी चर्चा का विषय बनी है।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस को दी शिकायत में समसपुर निवासी राकेश ने बताया कि उनके परिवार में जवान मौत हो रखी है। इसके चलते उसका पूरा परिवार उसके ताऊ दिलबाग के घर जाता है। एक मई की सुबह साढ़े 10 बजे उसका और चाचा रणधीर का परिवार ताऊ के घर गया था। राकेश ने बताया कि करीब साढ़े 11 बजे उसका चाचा रणधीर घर पहुंचा तो मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद मिली। इसके बाद उसके चाचा ने दीवार फांदकर गेट खोला और अंदर पहुंचा तो चोरी की वारदात का पता चला।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
राकेश ने बताया कि उसका चाचा रणधीर तुरंत उनके पास पहुंचा और वारदात की जानकारी दी। इसके बाद राकेश अपने घर पहुंचा तो अंदर का माजरा देखकर दंग
रह गया। चोरों ने रणधीर और राकेश के घर से लाखों की नगदी समेत सोने-चांदी के गहने चोरी कर लिए। चोरी हुए गहनों की पूरी जानकारी जुटाकर पुलिस को सूचित किया गया। इसके बाद सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खेत से सरसों के 18 कट्टे चोरी

चरखी दादरी के हड़ोदी निवासी एक किसान के हड़ोदा कलां स्थित एक खेत में रखे सरसों के 18 बैग चोरी हो गए। उसने इसकी शिकायत अटेला कलां चौकी में दी है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हड़ोदी निवासी किसान की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
पुलिस को दी शिकायत में हड़ोदी निवासी सुरेश ने बताया कि उसने सरसों निकालकर मंडी में बेचने के लिए 18 बैग में भरी हुई थी। सरसों के बैग उसने अनिल के खेत में रखे थे। सुरेश के अनुसार अनिल के खेत हड़ोदा कलां की सीमा में है। पीड़ित किसान ने पुलिस शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्ति उसके सरसों के 18 बैग चोरी कर ले गया। सूचना मिलने के बाद अटेला कलां पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें