फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
शहर में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। पूर्व कैबिनेट मंत्री किरण चौधरी और पूर्व सांसद श्रुति चौधरी के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पेगासस जासूसी, बढ़ती महंगाई और तीन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता रोज गार्डन से लेकर परशुराम चौक होते हुए लाजपतराय चौक तक नारेबाजी करते हुए पहुंचे। उन्होंने नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ो के नारे लगाते हुए कहा कि 9 अगस्त का ऐतिहासिक दिन है और इसी दिन अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का एलान हुआ था।
विज्ञापन

पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान व पूर्व चेयरमैन अजीत फौगाट ने कहा कि केंद्र सरकार ने अपने विरोधियों की निगरानी करने के लिए इजरायल की पेगासस कंपनी की सेवाएं लीं, जोकि फोन टैपिंग और सोशल मीडिया पर निगरानी का काम करती है। देश की जनता की खून पसीने की कमाई का सरकार ने नाजायज इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें कम होने के बावजूद सरकार जनता को कोई राहत नहीं देना चाहती। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा के किसान आंदोलन को चले हुए 8 महीने से अधिक समय बीत गया है और इस दौरान 600 से ज्यादा किसान जान गंवा चुके हैं। उसके बावजूद प्रधानमंत्री कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार संसद को सुचारु रूप से नहीं चलने दे रही और इन मुद्दों पर चर्चा करने से भाग रही है, लेकिन जनता सब समझ चुकी है और सही मौके का इंतजार कर रही है। प्रदर्शन में जिला कोऑर्डिनेटर दिलबाग, किसान नेता राजू मान, विजय, जगदीप सांगवान, रणधीर, बलजीत फौगाट, सत्या लेघा, देवेंद्र लीला, अजीत, नरेंद्र बलौदा, ओमप्रकाश, कृष्ण, सज्जन आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें