फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा एक्सप्रेस : पहले दिन 30 यात्रियों ने किया सफर, 80 रुपये में पहुंचे राजधानी

विज्ञापन
चरखी दादरी का रेलवे स्टेशन। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। 24 साल के लंबे इंतजार के बाद सोमवार सुबह दादरी स्टेशन पर दिल्ली जाने वाली ट्रेन की सिटी गूंजी। ट्रेन शुरू होने से जिले की साढ़े पांच लाख की आबादी की राजधानी पहुंचने की डगर आसान हो गई है। हालांकि सोमवार को पहले दिन यात्री संख्या कम रही है। पहले दिन जिले से 30 यात्रियों ने ट्रेन में सफर किया। दिल्ली तक ट्रेन का किराया 80 रुपये रहा।
विज्ञापन

रविवार से सिरसा एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत हुई है। दिल्ली से सिरसा के लिए चली ट्रेन रविवार रात 9:01 मिनट पर दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी और चार मिनट के ठहराव के बाद सिरसा के लिए प्रस्थान कर गई। तय रूट अनुसार सिरसा से वापस दिल्ली के चली यह ट्रेन सोमवार सुबह 5:41 मिनट पर दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां चार मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पहले दिन 30 यात्रियों ने दिल्ली के लिए सफर किया। दूसरी ओर दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से जिले के व्यापारी और महानगरों में नौकरी करने वाले लोग खुश हैं। व्यापारियों का कहना है कि सीधी ट्रेन सेवा शुरू होने से अब उन्हें निजी या किराये पर वाहन लेकर वाया सड़कमार्ग दिल्ली जाने के झंझट से निजात मिल जाएगी। पहले वाया रेलमार्ग दिल्ली जाने के लिए उन्हें रेवाड़ी ट्रेन बदलनी पड़ती थी। उनका कहना है कि ट्रेन सेवा शुरू होने से अब उनका वो खर्च बचेगा और राजधानी से जुड़ाव भी सुलभ हो गया है।
ये है दिल्ली और सिरसा के लिए समय
- शाम को दिल्ली से सिरसा के लिए चलने वाली ट्रेन रात नौ बजकर एक मिनट पर दादरी स्टेशन पर पहुंचेगी। 9:05 पर सिरसा के लिए प्रस्थान करेगी।
- सुबह सिरसा से दिल्ली के लिए चलने वाली ट्रेन 5:41 मिनट पर दादरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी और 5:45 पर दिल्ली के लिए रवानगी भरेगी।
व्यापारी बोले: अब दिल्ली दूर नहीं
दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा काफी पुरानी मांग थी, जो अब परवान चढ़ी है। व्यापारी वर्ग इससे काफी खुश है। इसके अलावा दैनिक यात्रियों को भी इसका लाभ मिलेगा। व्यापारियों को अब सड़क के जरिये घूमकर दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

बलराम गुप्ता, जिला अध्यक्ष, हरियाणा व्यापार मंडल
ट्रेन सेवा शुरू होने का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिलेगा। खासकर व्यापारियों को इससे काफी सहूलियत मिलेगी। दिल्ली रूट पर सीधी ट्रेन सेवा काफी पुरानी मांग थी। महानगरों में नौकरी करने वालों को भी इस ट्रेन सेवा का फायदा होगा।
रविंद्र गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष, नगर व्यापार मंडल
ट्रेन सिरसा से दादरी रेलवे स्टेशन पर सुबह 5: 41 पर पहुंची। पहले दिन 30 यात्रियों ने दिल्ली के लिए सफर किया। दिल्ली का किराया 80 रुपये है। अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन

बालकिशन, स्टेशन अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें