फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ 5 को पंचकूला में करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 24 कंप्यूटर ऑपरेटर की बैठक को संबोधित करते हुए। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ पांच अक्टूबर को भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन में शामिल होगा। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशन संघ के प्रदेश महामंत्री हवा सिंह तंवर ने नगर में आयोजित बैठक में इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर पांच अक्टूबर को सेक्टर-पांच पंचकूला शिक्षा सदन के पीछे कर्मचारी, मजदूर इकट्ठा होकर लंबित मांग एवं मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे, जिसमें सभी जिलों से कंप्यूटर ऑपरेटर भाग लेंगे।
संघ के जिला सचिव जगजीत संागवान और कार्यकारी अध्यक्ष अजीत ने संयुक्त रूप से बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा कंप्यूटर प्रोफेशनल की मांगों को मान लिया गया था, लेकिन कहीं न कहीं अधिकारी व प्रशासन इनको लागू करने में आनाकानी कर रहे हैं। इस अवसर पर प्रेस सचिव जयराम ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें