फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने हर 21वें मिनट में पकड़ी जीएसटी चोरी

विज्ञापन
बाड़े में भेजे गए निर्माण सामग्री से भरे ट्रैक्टरों का ब्योरा दर्ज करता कर्मचारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बुधवार सुबह शहर में निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की जांच की। करीब चार घंटे तक चली कार्रवाई में उड़नदस्ते ने हर 21वें मिनट में जीएसटी चोरी पकड़ी। उड़नदस्ते ने कार्रवाई के दौरान 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की। इस दौरान 11 ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना जीएसटी या बिल के निर्माण सामग्री ले रहे थे, जबकि दो वाहनों में क्षमता से अधिक वजन था। इसके बाद आयकर व आरटीए विभाग के अधिकारियों ने 13 वाहनों पर 2.63 लाख रुपये का जुर्माना लगाकर इन्हें आरटीए विभाग के बाड़े में खड़ा करवाया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि जीएसटी की चोरी और बिना बिल के ही ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भट्ठा संचालक ईंटें भरकर निर्माण वाली जगहों पर पहुंचा रहे हैं। सूचना के आधार पर बुधवार सुबह करीब छह बजे मुख्यमंत्री उड़नदस्ता एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में चरखी दादरी पहुंचा। इसके बाद गुप्तचर विभाग की टीम भी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के साथ रावलधी चौक नाका पर पहुंची। सुबह सात बजे यहां से निर्माण सामग्री लेकर गुजरने वाले ट्रैक्टर ट्रॉलियों की जांच शुरू की गई। करीब 11 बजे तक यह कार्रवाई चली और इस दौरान हर 21वें मिनट में बिन जीएसटी और बिल के निर्माण सामग्री ले जाता एक ट्रैक्टर पकड़ा गया। इस दौरान 11 ट्रैक्टर ऐसे मिले जिनमें बिना जीएसटी या बिल के ही निर्माण सामग्री पहुंचाई जा रही थी जबकि दो में क्षमता से अधिक वजन था। इन वाहनों के आयकर विभाग और आरटीए विभाग ने करीब 22-22 हजार रुपये के चालान किए। इन 13 वाहनों पर दो लाख 63 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है।
12 ट्रॉलियों में 39 हजार ईंटें व एक क्रेशर से भरी मिली
कार्रवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने 13 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़े। इनमें से 12 में ईंटें भरी थीं, जबकि एक ट्रॉली में क्रेशर भरा हुआ था। 12 ट्रॉलियों में करीब 39 हजार ईंटें मिलीं। भट्ठा संचालकों द्वारा इन ईंटों को बिना बिल के ही खपाया जा रहा था। चर्चा है कि यह खेल लंबे समय से चल रहा है,जो बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की कार्रवाई के दौरान उजागर भी हो गया।
विज्ञापन

यूं वसूला गया जुर्माना
आयकर विभाग ने पकड़े गए 13 में से 11 ट्रैक्टरों पर 10500-10500 रुपये जुर्माना लगाया गया। दो ट्रैक्टरों के पास बिल पाए गए। आरटीए विभाग ने 13 ट्रैक्टरों से 11500-11500 रुपये जुर्माना वसूला। इस लिहाज से दोनों विभागों की जुर्माना राशि दो लाख 63 हजार रुपये बनती है। कार्रवाई के दौरान सामने आया कि ज्यादातर ट्रैक्टरों में बिन ढके ही निर्माण सामग्री ले जाई जा रही थी।
प्रतिदिन 50 से अधिक ट्रैक्टरों में आती हैं ईंटें
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता द्वारा पकड़े एक ट्रैक्टर के चालक ने बताया कि इस समय शहर में निर्माण कार्य जोरों पर है। इसके चलते ईंटों की मांग काफी अधिक है। रोहतक रोड पर कई ईंट-भट्ठे हैं और प्रतिदिन 50 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों डेढ़ लाख ईंटों की औसतन डिलिवरी की जाती है। ट्रैक्टर चालकों के अनुसार इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है।
वर्जन:
हमें गुप्त सूचना मिली थी कि जीएसटी की चोरी कर ट्रैक्टरों में निर्माण सामग्री भेजी जा रही है। इस आधार पर आज टीम दादरी में कार्रवाई कर 13 ट्रैक्टर पकड़े। जुर्माना राशि भरने के बाद ही उन्हें छोड़ा गया।
विज्ञापन

अनूप सिंह, एसआई, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें