फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखी दादरी: चलती बस में सवारी के बैग से निकाले 12 तोले सोने के गहने, साथ बैठे दो युवकों पर शक  

Tue, 26 Apr 2022 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

ढाणा लाडनपुर निवासी राहुल ने बताया कि 22 अप्रैल को वह अपने बच्चों के साथ महेंद्रगढ़ से दादरी आया था। बस में भीड़ ज्यादा होने के चलते उसने अपना बैग दो युवकों के पास रख दिया।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरों और दुकानों के बाद अब चोर चलती बस में सवारियों के सामान को निशाना बना रहे हैं। हाल ही में चोरों ने भिवानी के ढाणा लाडनपुर निवासी एक यात्री के बैग से 12 तोले सोने के गहने चोरी कर लिए। पीड़ित इसकी शिकायत सदर थाना पुलिस को दी है, जिसमें पास बैठे दो युवकों पर संदेह जताया गया है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 379 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में ढाणा लाडनपुर निवासी राहुल ने बताया कि  22 अप्रैल को वह अपने बच्चों के साथ महेंद्रगढ़ से दादरी आया था। यहां से उसने भिवानी क बस पकड़ी। राहुल ने बताया कि जिस सीट पर वो बैठा था, उसी सीट पर दो युवक पहले से सवार थे। जब उसने अपना बैग बस की दोनों सीटों के बीच में रखा तो उक्त युवकों ने उनकी तरफ बैग रखने की बात कही।

राहुल ने बताया कि भीड़ ज्यादा होने के चलते उसने अपना बैग उक्त युवकों के पास रख दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों युवक पैंतावास उतर गए और उतरने से पहले उन्होंने उससे बैग संभालने की बात कही। राहुल ने बताया कि उस दौरान उसने अपना बैग नहीं संभाला, लेकिन जब घर जाकर चेक किया तो उसके होश फाख्ता हो गए। राहुल ने बताया कि उसके बैग में रखे सोने के करीब 120 ग्राम के गहने चोरी मिले।
विज्ञापन


इसके बाद वे वापस दादरी आया और सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत दी। राहुल ने शिकायत में सीट पर बैठे दोनों युवकों पर गहने निकालने का संदेह जाहिर किया है। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल भीम सिंह का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें