फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफल रही भाजपा की चाल, बक्शी सैनी की जीत बेमिसाल

विज्ञापन
मतगणना केंद्र के अंदर मौजूद डीसी, एसडीएम व चेयरमैन प्रत्याशी । - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। निकाय चुनाव के नतीजे बुधवार को घोषित हो गए। दादरी नगर परिषद चुनाव में भाजपा की बक्शी सैनी को उम्मीदवार के तौर पर मैदान में उतारने की नीति कामयाब रही। 8045 से जीत दर्ज करने वाले बक्शी सैनी के सिर चेयरमैन का ताज सजा। बक्शी सैनी को 21 वार्डों से 13100 वोट मिले। निर्दलीय एवं किरण गुट समर्थित प्रत्याशी विरेंद्र पप्पू 5055 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे। निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र गुप्ता 4401 वोटों के साथ तीसरे और आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शिवेंद्र उर्फ रिंपी फौगाट 3453 वोटों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

बता दें कि बक्शी सैनी निकाय चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा में शामिल हुए थे। इससे पहले वो नगर परिषद के उप प्रधान रह चुके हैं और 2019 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने बसपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। जिसमें उन्होंने 7656 वोट मिले थे। इस बार निकाय चुनाव में भाजपा ने उन्हें पार्टी उम्मीदवार के तौर पर उतारा था। 19 जून को मतदान हुआ था, जिसमें 42035 मतदाताओं में से 29057 ने मतदान किया था। चेयरमैन के लिए 45 बूथों पर मतदान हुआ था।
बुधवार सुबह आठ बजे जनता कॉलेज स्थित लाइब्रेरी हॉल में मतगणना कार्य शुरू किया गया। चेयरमैन के लिए आठ राउंड में मतगणना कार्य पूरा हुआ। पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी बक्शी सैनी ने मजबूत बढ़त बनाए रखी, जो अंतिम राउंड तक बढ़कर 8045 तक पहुंच गई। बक्शी सैनी को सभी 21 वार्डों के बूथों पर वोट मिले। 40 बूथों के मतदाताओं ने उन्हें जीताया जबकि चार बूथों पर निर्दलीय प्रत्याशी विरेंद्र पप्पू ने बाजी मारी। एक बूथ पर निर्दलीय उम्मीदवार रविंद्र गुप्ता ने बढ़त बनाई। इन पांच बूथों को छोड़कर अन्य सभी 40 बूथों पर नतीजे एकतरफ बक्शी सैनी के पक्ष में रहे।
विज्ञापन

- हलके में बदलेंगे राजनैतिक समीकरण
निकाय चुनाव में बतौर चेयरमैन चुने गए बक्शी सैनी युवा है जबकि उनके पास शहरी राजनीति का अनुभव भी है। वो तीन बार पहले पार्षद का चुनाव जीते हैं और एक बार नप उप-प्रधान भी बन चुके हैं। बक्शी सैनी की जीत से हलके की राजनीति के आगे चलकर समीकरण बदलेंगे।
जानिये.... हर राउंड के बाद क्या रहे समीकरण
राउंड-1
बक्शी सैनी- 1978
विरेंद्र पप्पू-660
रविंद्र गुप्ता-882
रिंपी फौगाट- 261
राउंड-2
बक्शी सैनी- 3717
विरेंद्र पप्पू-1108
रविंद्र गुप्ता- 1400
रिंपी फौगाट-500
राउंड-3
बक्शी सैनी-5312
विरेंद्र पप्पू- 1338
रविंद्र गुप्ता- 2739
रिंपी फौगाट- 770
राउंड-4
बक्शी सैनी- 7582
विरेंद्र पप्पू- 1563
रविंद्र गुप्ता- 3111
रिंपी फौगाट- 1492
राउंड-5
बक्शी सैनी-9771
विरेंद्र पप्पू-2220
रविंद्र गुप्ता- 3550
रिंपी फौगाट- 2044
राउंड-6
बक्शी सैनी- 11671
विरेंद्र पप्पू- 2859
रविंद्र गुप्ता- 4087
रिंपी फौगाट- 2772
राउंड-7
बक्शी सैनी- 12399
विरेंद्र पप्पू-4491
रविंद्र गुप्ता- 4286
रिंपी फौगाट-3271
राउंड-8
बक्शी सैनी- 13100
विरेंद्र पप्पू- 5055
रविंद्र गुप्ता- 4401
रिंपी फौगाट- 3453
- बसपा प्रत्याशी ने इनेलो प्रत्याशी को छोड़ा पीछे
बसपा प्रत्याशी बलराज फौगाट चुनावी परिणाम में पांचवें नंबर पर रहे। बलराज फौगाट को 850 वोट मिले। उन्होंने इनेलो प्रत्याशी राहुल वत्स को पीछे छोड़ दिया। राहुल वत्स को 750 वोट मिले। वहीं, भाजपा छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले राजेश शर्मा 684 वोट लेकर सातवें स्थान पर रहे।
- प्रत्याशी मनोज को नोटा से भी कम वोट मिले
निर्दलीय प्रत्याशी मनोज को चुनाव में महज 80 वोट ही मिले। वहीं, 99 मतदाताओं ने चेयरमैन चुनाव में नोटा को वोट दिया। निर्दलीय उम्मीदवार संदीप को 128 वोट मिले। निर्दलीय उम्मीदवार रामफल को 202 और अनीता जांघू को 255 वोट मिले।
- अपने बूथों पर बनाई बढ़त रविंद्र और विरेंद्र के नहीं आई काम
विरेंद्र पप्पू बक्शी सैनी के निकटवर्ती प्रतिद्वंद्वी रहे। विरेंद्र पप्पू ने बक्शी सैनी को बूथ संख्या 38, 39, 40 व 41 पर पीछे छोड़ा। इन बूथों पर विरेंद्र पप्पू को 1298 जबकि बक्शी सैनी को 434 वोट मिले। बूथ संख्या 16 पर रविंद्र गुप्ता ने बक्शी सैनी को पछाड़ा। इस बूथ पर रविंद्र को 309 व बक्शी सैनी को 265 वोट मिले।

मतगणना पूरी होने पर चेयरमैन पद के विजेता प्रत्याशी बक्शी सैनी को पत्र देकर देते चुनाव रिटर्निंग ?- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें