फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने बख्शी पर खेला दांव, चार ने चेयरमैन तो 32 ने पार्षद का भरा पर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। निकाय चुनाव को लेकर नामांकन में अब एक दिन ही बचा है और इसे लेकर राजनैतिक दलों में हलचल तेज हो गई है। शुक्रवार को भाजपा ने पूर्व वाइस चेयरमैन बख्शी सैनी पर दांव खेला है और वो चार जून को नामांकन करेंगे। उनके अलावा इनेलो प्रत्याशी राहुल मराठा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार वीरेंद्र पप्पू भी संगठनों के दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में शनिवार को पर्चा भरने पहुंचेंगे।
विज्ञापन

दादरी नगर परिषद चुनाव के लिए शुक्रवार को भी नामांकन प्रक्रिया जारी रही। नगर पार्षद पद के लिए 32 व चेयरमैन के लिए चार उम्मीदवारों ने नामांकन फार्म जमा करवाया। शुक्रवार को 36 नामांकन फार्म टीमों के पास जमा हुए। इसकी पुष्टि दादरी एसडीएम अनिल यादव ने की है।
उन्होंने बताया कि चेयरमैन पद के लिए मनोज पुत्र सतबीर सिंह, शिवेंद्र पुत्र राममेहर, सोनू देवी पत्नी शिवेंद्र और अनीता पत्नी अरविंदपाल ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा पार्षद पद के लिए वार्ड 2 से मुनेश व सुनीता, वार्ड 3 से बबीता देवी, वार्ड 4 से मोनिका व संदीप सिंह फौगाट, वार्ड 5 से वीरेंद्र सिंह, सत्यवती व प्रवीन ने, वार्ड 6 से रजत भारद्वाज व सुशील कुमार ने, वार्ड 9 से कुलदीप व विनोद ने, वार्ड 10 से रोहित, विजय मदान व अंकित कुमार ने, वार्ड 11 से सुरेंद्र लाल व अशोक कुमार ने, वार्ड 12 से ज्योति व कौशल्या देवी ने, वार्ड 14 से सुनीता व केदारनाथ ने, वार्ड 15 से गुलशन, राजीव व नितिन कुमार ने, वार्ड 16 से मंजीत व ज्योति ने, वार्ड 17 से विक्रम सिंह ने, वार्ड 18 से अनू रानी, वार्ड 20 से रचना देवी व रामकिशन ने और वार्ड 21 से मनीषा व बबीता कुमारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन

- नामांकन प्रक्रिया में ये रहे मौजूद
नामांकन के समय उप निर्वाचक पंजीयन अधिकारी तहसीलदार बंसीलाल व चुनाव में ड्यूटी दे रहे प्राध्यापक शिवकुमार, सतीश, ललित, वेदवती, गौरीशंकर, राजन, मनोज शर्मा, मुकेश कुमार, नगर परिषद से शंकर, मुकेश गर्ग उपस्थित रहे। वहीं, शनिवार को सभी राजनैतिक संगठनों के प्रत्याशियों के अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार नामांकन करेंगे।
- वार्ड आरक्षित होने से बिगड़ा खेल, पति ने पत्नि पर तो पत्नी ने पति पर खेला दांव
इस बार जो वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं वहां पिछली योजना में पुरुष पार्षद थे। इस स्थिति को देखते हुए पूर्व पुरुष पार्षदों ने अपनी पत्नी पर जबकि पूर्व महिला पार्षदों ने अपने पति पर दांव खेला है। वार्ड 2 से पूर्व पार्षद महेश गुप्ता ने इस बार अपनी पत्नी का पर्चा भरवाया है। इसी प्रकार वार्ड 18 के पूर्व पार्षद कुलदीप गांधी ने अपनी पत्नी को मैदान में उतारा है। वहीं, वार्ड 17 से पूर्व पार्षद सुमन देवी ने अपने पति एडवोकेट विक्रम श्योराण को पर्चा भरवाया है। वहीं, वार्ड 20 से पूर्व पार्षद रचना देवी की जगह इस बार उनके पति वीरेंद्र सांगवान मैदान में है।
- कोई फेसबुक पर कर रहा प्रचार तो कोई करवा रहा धार्मिक आयोजन
शहर में चुनावी माहौल रम चुका है और चेयरमैन व पार्षद प्रत्याशियों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कोई डोर-टू-डोर जाकर तो कोई फेसबुक पर जाकर प्रचार कर रहा है। इतना ही नहीं कुछ प्रत्याशी तो ऐसे हैं जो धार्मिक आयोजन के जरिये मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।

गत योजना में पार्षद रहे कुलदीप गांधी और महेश गुप्ता अपनी पत्नी का नामांकन फार्म जमा करवाते समय इ?- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें