फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर व्यवस्था का जायजा लेने निकले डीसी को एसपी आवास के पास बंद मिली पानी उठान की मोटर

विज्ञापन
रोहतक फाटक रेलवे लाइन के नीचे से गुजरने वाले नाले का जायजा लेते डीसी श्यामलाल पूनिया। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर की सीवरेज व्यवस्था और पानी की निकासी के प्रबंध दुरुस्त करवाने के लिए शुक्रवार शाम उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने रोहतक रोड, रेलवे फाटक, रेस्ट हाउस के पीछे वाली खाडी, भगवान परशुराम चौक आदि स्थानों का निरीक्षण किया। अहम बात यह है कि निरीक्षण के दौरान डीसी जब एसपी आवास के पास पहुंचे तो यहां लगी पानी का उठान करने वाली मोटर बंद मिली। उपायुक्त ने इस पर संज्ञान लेते हुए तुरंत प्रभाव से मोटर को ठीक करवाने के आदेश दिए।
विज्ञापन

कैंप ऑफिस में अधिकारियों की बैठक लेने के बाद उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने रोहतक रोड रेलवे फाटक से नालों और पाइपलाइनों को देखा। उन्होंने यहां जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी के कार्यकारी अभियंता रमेश गौड़ को कहा कि रेलवे लाइनों के नीचे सिल्ट जमा हो गई है, जिस कारण पानी तेज गति से दूसरी ओर नहीं निकल पा रहा है इसलिए इसको साफ करवाया जाए। उपायुक्त ने फाटक पार सीसीआई की खाली पड़ी जमीन में निकल रहे पानी को देखकर कहा कि इसके आसपास जो कूड़ा डाला जा रहा है, उसको बंद करवाया जाए।
इसके अलावा उपायुक्त ने रोहतक रोड पर दोनों ओर बने नालों की पटरी पर लगा रखे खोखे हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य और लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि दोनों तरफ के नालों के कवर हटाकर सही ढंग से सफाई करवाई जाए।
विज्ञापन

इसके बाद महिला पुलिस थाना परिसर से होते हुए उपायुक्त श्यामलाल पूनिया ने रेस्ट हाउस के पीछे की खाडी का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने डीसी को बताया कि उनके निर्देशानुसार नगर परिषद ने इसकी मिट्टी निकलवाने का कार्य शुरू किया हुआ है और पब्लिक हेल्थ की मोटर से खाड़ी के पानी को बाहर निकाला जा रहा है।
- धंसे मिले मैनहोल को दुरुस्त करवाने के दिए आदेश
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सड़क पर नीचे धंसे सीवरेज मैनहोल के ढक्कन को ऊपर उठवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस सड़क को और सुंदर बनाया जा सकता है। डीसी ने लोहारू चौक से रोज गार्डन, बस स्टैंड रोड के नालों की भी सफाई करवाने और अतिक्रमण हटवाने के आदेश दिए। उन्होंने कृषि विभाग के कार्यालय के पास जमा दूषित पानी की निकासी करवाने के निर्देश दिए।
- एक सप्ताह में पूरा होगा नालों की सफाई का काम
उपायुक्त ने कहा कि शहर की सीवरेज लाइनों की सफाई का अभियान शुरू किया जा चुका है। नालों की सफाई का कार्य अगले एक सप्ताह में पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर परिषद को मुख्य सड़कों के आसपास सफाई के निर्देश दिए हैं।
- ये अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम अनिल यादव, नगराधीश नरेंद्र कुमार, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अभय सिंह यादव, लोकनिर्माण के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार, एसडीओ धर्म प्रकाश, सोहनलाल, जेई विशाल सिंगला, सौहार्द, सुरेंद्र उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते जिला उपायुक्त श्यामलाल पूनिया।- फोटो : CharkhiDadri

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें