फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सैनिक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। डोहकी और रासीवास के बीच एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार सैनिक घायल हो गया। घायल का उपचार रोहतक पीजीआई में चल रहा है। सदर थाना पुलिस ने घायल के चाचा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नांधा निवासी रामअवतार ने बताया कि उसके बड़े भाई महासिंह का बेटा राजेश पैरा मिलिट्री फोर्स में है। वह एक माह की छुट्टी पर आया हुआ है। अब 17 अक्तूबर को उसे ड्यूटी पर लौटना था। इसलिए उसका भतीजा बाइक लेकर दोस्त से मिलने डोहकी गया था। वहां से गांव लौटते समय डोहकी और रासीवास के बीच उसकी बाइक को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ धारा 279, 337 व 338 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें