फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri: बसें न रुकने से नाराज छात्राओं ने बाढड़ा-जुई मार्ग पर लगाया जाम, बाढड़ा एसएचओ ने मनाया

Mon, 13 Feb 2023 10:35 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी (हरियाणा)

सार

जाम लगाने वाली छात्राओं ने बताया कि गांव के अड्डे पर चालक रोडवेज बसें नहीं रोकते। इसके चलते वह स्कूल और कॉलेज में देरी से पहुंचती हैं। उन्होंने कहा कि गांव का अड्डा आने पर चालक बस रोकने की बजाय गति और बढ़ा देते हैं जबकि इस मार्ग पर सवारी वाहन भी कम ही चलते हैं।
विज्ञापन
बसें न रुकने से नाराज छात्राएं सड़क पर बैठीं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसें न रुकने से नाराज छात्राओं ने सोमवार सुबह बाढड़ा-जुई मार्ग पर गोपी अड्डे के पास जाम लगा दिया। बाढड़ा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर छात्राओं को आश्वस्त कर जाम खुलवाया। इससे पहले करीब 30 मिनट तक इस मार्ग पर ट्रैफिक के पहिये थमे रहे।
विज्ञापन


जाम लगाने वाली छात्राओं ने बताया कि गांव के अड्डे पर चालक रोडवेज बसें नहीं रोकते। इसके चलते वह स्कूल और कॉलेज में देरी से पहुंचती हैं। छात्राओं का आरोप है कि वह जनप्रतिनिधि और रोडवेज अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रख चुकी हैं, लेकिन इसके बाद भी चालकों का रवैया नहीं बदला।
 
उन्होंने कहा कि गांव का अड्डा आने पर चालक बस रोकने की बजाय गति और बढ़ा देते हैं जबकि इस मार्ग पर सवारी वाहन भी कम ही चलते हैं। बसें न रुकने से क्षुब्ध छात्राएं सुबह 9 बजे मुख्यमार्ग पर उतर आईं। इसके पंद्रह मिनट बाद मौके पर पहुंचे बाढड़ा थाना प्रभारी ने छात्राओं को आश्वस्त कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें