परिहता निवासी बउआजी व एक अन्य के साथ ट्रक में सवार होकर गन्ने की फोई लेकर गोहाना से महेंद्रगढ़ जा रहा था। जब उनका ट्रक बौंदकलां के समीप पिल्लर नंबर 148 पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े एक ट्रक से भिंड़त हो गई।
चरखी दादरी में एनएच 152-डी पर बौंदकलां के समीप खराब खड़े ट्रक से दूसरा ट्रक टकरा गया। हादसे में ट्रक क्लीनर की मौत हो गई जबकि ट्रक में सवार एक अन्य शख्स घायल हो गया। बौंदकलां थाना पुलिस ने दादरी सिविल अस्पताल में बिहार के समस्तीपुर जिला के कैराई निवासी मृतक शंकरराय (37) का पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस ने इस संबंध में दूसरे ट्रक के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
जानकारी के अनुसार शंकरराय अपने साथ परिहता निवासी बउआजी व एक अन्य के साथ ट्रक में सवार होकर गन्ने की फोई लेकर गोहाना से महेंद्रगढ़ जा रहा था। जब उनका ट्रक बौंदकलां के समीप पिल्लर नंबर 148 पास पहुंचा तो सड़क पर खड़े एक ट्रक से भिंड़त हो गई। खराब खड़े ट्रक के चालक ने रिफलेक्टर या सुरक्षा के अन्य प्रबंध नहीं किए हुए थे।
क्लीनर साइड का हिस्सा टकराने से शंकरराय की मौके पर मौत हो गई जबकि ट्रक सवार दूसरा साथी बउआजी घायल हो गया। रात करीब साढ़े बजे हुए हादसे की सूचना मिलते ही बौंदकलां थाला पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल बउआजी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां से प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर बाद हुआ पोस्टमार्टम
हादसे में जान गंवाने वाले शंकरराय का बौंदकलां थाना पुलिस ने शुक्रवार दोपहर बाद सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया। मृतक शादीशुदा था और पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। एएसआई कृष्ण कुमार ने बताया कि इस संबंध में आरोपी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।