फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 35 हजार क्विंटल बाजरा लेकर 942 किसान पहुंचे मंडी, 18 हजार क्विंटल की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। दादरी मंडी में बाजरा की आवक बढ़ने के साथ खरीद और उठान कार्य में तेजी आई है। वीरवार को 943 किसान 35 हजार क्विंटल बाजरा लेकर मंडी पहुंचे और शाम तक करीब 18 हजार क्विंटल की खरीद की गई। बाजरा खरीद में आई तेजी से किसानों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

बता दें कि बुधवार को जिले के प्रशासनिक प्रभारी डी सुरेश और डीसी मनदीप कौर ने दादरी मंडी का निरीक्षण किया था। उस दौरान डी सुरेश ने खरीद के साथ उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देशों का असर वीरवार को देखने को मिला।
वीरवार को 38 हजार क्विंटल बाजरा मंडी पहुंचने से आवक तीन लाख क्विंटल का आंकड़ा पार कर गई। दादरी मंडी की बात करें तो अब तक दो लाख क्विंटल से अधिक बाजरा की आवक हो चुकी है। उठान की बात करें तो दादरी मंडी से करीब 31 हजार क्विंटल बाजरा का उठान हो चुका है। ओवरऑल स्थित देखें तो 10 हजार से ज्यादा किसान बाजरा बेचने के लिए मंडी पहुंच चुके हैं। आगामी दिनों में बाजरा की आवक समेत खरीद, उठान, गेटपास की संख्या में और इजाफा होगा।
विज्ञापन


- 1.30 लाख क्विंटल बाजरा अभी मंडियों में
वीरवार दोपहर बाद तक की स्थिति देखें तो दादरी और बाढड़ा मंडी में अभी भी 1.30 लाख क्विंटल बाजरा का उठान बाकी है। बाजरा उठान होने के बाद ही भुगतान प्रक्रिया पूरी हो पाएगी। ऐसे में किसानों का भुगतान जल्द से जल्द करवाने के लिए एजेंसी को उठान की ओर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन


वर्जन:
मंडी में बाजरा खरीद और उठान कार्य तेज हुआ है। वीरवार को शाम तक खरीद प्रक्रिया चली। प्रयास है कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कतें न आनी दी जाए।
-राजेश, सहायक मैनेजर, हैफेड

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें