फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ियों से भरे ट्रक से 8.600 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी पुलिस ने चूरा पोस्त (मादक पदार्थ) की अंतरराज्यीय तस्करी का भंड़ाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने लकड़ियों से भरे एक ट्रक से आठ किलो 600 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया और आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्लास्टिक की पॉलीथिन में छुपाकर मादक पदार्थ ले जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि अन्नपूर्णा होटल पर एक ट्रक खड़ा है। इसका चालक काफी मात्रा में मादक पदार्थ लिए हुए है। इस आधार पर पुलिस टीम वहां पहुंची और वहां खड़े मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर के एक ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के पिछले हिस्से में लकड़ियां लोड मिलीं। जब पुलिस ने केबिन की जांच की तो चालक सीट के पीछे से एक थैली बरामद हुआ। इसकी जांच करने पर प्लास्टिक पॉलीथिन में रखा चूरा पोस्त मिला। इसका वजन आठ किलो छह सौ ग्राम मिला और पुलिस टीम ने तुरंत चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान चालक की पहचान यमुनानगर जिले के खिजराबाद निवासीमुंतजिर के रूप में हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ झोझूकलां थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

फोटो 30
पुलिस गिरफ्त में मादक पदार्थ समेत पकड़ा गया आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें