फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बिरोहड़ के राजकीय महाविद्यालय में 135 आवेदन सत्यापित

Sun, 16 Jun 2024 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय।
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरोहड़ स्थित राजकीय पीजी महाविद्यालय में दाखिले के लिए 14 दिनों में 200 आवेदन पत्र मिले हैं। इनमें से 135 आवेदन सत्यापित हो चुके हैं। अब अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण युवा भी दाखिले में रुचि दिखाने लगे हैं।
विज्ञापन


संस्थान की प्रशासनिक अधिकारी डॉ. अनीता फौगाट ने बताया कि संस्थान में यूजी की 600 और पीजी की 40 सीटें हैं। इनमें बीए की 280 सीटों पर 80 विद्यार्थियों का ऑनलाइन दस्तावेज सत्यापन हो चुका है। वहीं, बीएससी नॉन मेडिकल की 160 में से 30, मेडिकल की 80 में से 10 और बीकॉम की 80 सीटों पर 15 आवेदनों की जांच हो चुकी है। इस तरह कुल 135 विद्यार्थी अब मेरिट सूची में अपना नाम देख सकेंगे।
उन्होंने बताया कि पिछले साल बीए की सभी सीटों पर दाखिले हुए थे जबकि अन्य कोर्सेज की दस से 15 सीटें खाली रही थी। उन्होंने बताया कि इस बार भी बीए की सभी सीटें भरने की उम्मीद है। संस्थान में आसपास के कई गांवों के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं। संस्थान में विद्यार्थियों के लिए भूगोल, कंप्यूटर, भौतिकी, रसायन विज्ञान लैब, स्मार्ट कक्षाएं और पुस्तकालय की सुविधा उपलब्ध है। इनमें सभी विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष रूप से कक्षा लगाकर विषय पढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन

यहां बेहतर खेल सुविधाओं के लिए खुला खेल स्टेडियम के साथ इंडोर खेल सुविधा भी उपलब्ध है। जो छात्र-छात्राएं पढ़ाई के साथ खेल में रुचि रखते हैं, उन्हें हर स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाता है। एनएसएस की दो इकाइयां स्वीकृत हैं और इनमें लगभग एक हजार विद्यार्थी लाभ उठा रहे हैं। पीने के पानी और बैठने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
डॉ. अनीता ने कहा कि कुछ विद्यार्थी दोस्तों और अन्य किसी संबंधी की बातों में आकर 12वीं कक्षा के बाद ऐसे कोर्स को चयन कर लेते हैं जिनकी उन्हें न तो कोई जानकारी होती है और न ही स्कूल के दौरान उस कोर्स या विषय का बेस होता है। इसकी वजह से उनकी पढ़ाई के साथ भविष्य भी सुनिश्चित नहीं हो पाता। उन्होंने इच्छुक युवाओं से अपना लक्ष्य निर्धारित कर अपना विषय चुनने की सलाह दी।


ये रहेगी मेरिट सूची और आगे की दाखिला प्रक्रिया

आवेदन प्रक्रिया का अंतिम दिन 25 जून है। आवेदन पत्र में हुई गलती सुधारने के लिए विभाग ने 26 जून तक समय सीमा रखी है। इसके बाद तीन जुलाई को पहली मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी और इसमें चयनित विद्यार्थी चार से आठ जुलाई तक शुल्क जमा कर दाखिला ले सकते हैं। दूसरी मेरिट सूची 10 जुलाई को आएगी और इसके विद्यार्थियों को 10 से 12 जुलाई तक शुल्क जमा करना होगा। 15 जुलाई को दोनों मेरिट सूचियों के शेष आवेदकों के दस्तावेज जांचे जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें