फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: आसमान से बरसी आग, तापमान पहुंचा 45.7 डिग्री

Sun, 16 Jun 2024 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री और न्यूनतम 34.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री और न्यूनतम में 3.7 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार 18 जून तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा और उसके बाद ही राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

रविवार सुबह से ही सूर्य की तेज किरणों से तपिश शुरू हो गई। दोपहर बाद तापमान अधिकतम स्तर तक पहुंच गया। तेज धूप में लोग अब आवागमन कम ही कर रहे हैं। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलना उचित समझ रहे हैं। गर्मी की वजह से बिजली-पानी संकट ज्यादा परेशान कर रहा है। बिजली की मांग भी अधिकतम सीमा को पार कर गई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 19 जून से मौसम में बदलाव आएगा। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 19 से बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें