फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 एमएम बारिश भी नहीं झेल पाई सीवर व्यवस्था, जलभराव बना आफत

विज्ञापन
ये आफत की बारिश...बस स्टैंड के पिछली तरफ मथुरी घाटी क्षेत्र में भरे पानी से सिर पर सामान रखकर गुजरत? - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
14 घंटे में 12 एमएम बारिश, सीवर व्यवस्था ठप, जलभराव बना आफत
विज्ञापन

शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक लगी रही बारिश की झड़ी, गेहूं को फायदा तो सरसों व सब्जियों के लिए नुकसानदायक है बारिश
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में शनिवार देर शाम तक नहीं हो पाई पानी की निकासी, लोगों को झेलनी पड़ी दिक्कतें
चरखी दादरी। मौसम के करवट लेने से शनिवार को दिनभर बारिश की झड़ी लगी रही। करीब 14 घंटे में 12 एमएम बारिश होने का अनुमान है। बारिश के कारण शहर के कई क्षेत्रों में सीवर व्यवस्था जवाब दे गई। जिसके चलते जलभराव की स्थिति बन गई। गलियों और मुख्य सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। वहीं, यह बारिश गेहूं के लिए फायदेमंद मानी जा रही है जबकि सरसों में इससे रोग बढ़ने का अनुमान है।
शुक्रवार रात करीब ढाई बजे बारिश शुरू हुई और सुबह आठ बजे तक दादरी में चार एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके बाद भी रुक-रुककर बारिश होती रही और शाम चार बजे तक करीब 12 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इसी प्रकार बाढड़ा में सुबह आठ बजे तक चार एमएम और बौंदकलां में तीन एमएम बारिश हुई। बाढड़ा और बौंदकलां में शाम तक 10 एमएम से अधिक बारिश हुई। 12 एमएम बारिश को भी शहर की सीवर व्यवस्था नहीं झेल पाई और कई जगहों पर सीवर मैनहोल ओवरफ्लो कर गए। इतना ही नहीं शहर की कई गलियों में तो 100 से 150 मीटर की दूरी में एक से डेढ़ फुट पानी भरा रहा।
विज्ञापन

खासकर बस स्टैंड के पिछले क्षेत्र में सीवर लाइन ओवरफ्लो करने से हालात विकट बने रहे और लोगों को यहां से आवागमन में परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। बारिश के चलते तापमान पर भी असर पड़ा है जबकि शनिवार को बाजार में कारोबार भी मंदा रहा। दुकानदारों के अनुसार बारिश के कारण 50 फीसदी तक ग्राहकी प्रभावित हुई।
- सरसों के अलावा सब्जियों के लिए नुकसानदायक है बारिश
शुक्रवार रात से शनिवार शाम तक हुई बारिश गेहूं के लिए तो फायदेमंद हैं लेकिन इससे अन्य फसल व सब्जियों में नुकसान है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार बारिश से सरसों के फूल झड़ेंगे। जिसका असर पैदावार पर पड़ेगा। इसी प्रकार सब्जियों में भी यह बारिश नुकसानदायक है।
- इन भागों से देर शाम तक नहीं हुई पानी की निकासी
बारिश के चलते वार्ड-14 में चरखी दरवाजा, बस स्टैंड के पिछली तरफ, मथुरी घाटी, शनि मंदिर वाली गली, रोहतक रोड, लोहारु रोड, सरदार झाडू सिंह चौक रोड, परशुराम चौक के समीप, नगर परिषद कार्यालय, पीएनबी के सामने वाली गली, तिकोना पार्क आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी और देर शाम तक यहां से पानी की निकासी नहीं हो पाई।
- स्वास्थ्य का रखें ध्यान, लापरवाही न बरतें: डिप्टी सीएमओ
डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने कहा कि बारिश के चलते मौसम का मिजाज बदला है। मौसम के बदलते परिवेश में स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इस मौसम में लोग लापरवाही न बरतें और बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें। खांसी, जुकाम, बुखार या सिरदर्द होते ही तुरंत अपनी कोरोना जांच करवाएं।
विज्ञापन

- तापमान पर पड़ा असर, न्यूनतम बढ़ा
शनिवार को हुई बारिश का असर जिले के तापमान पर बढ़ा है। बारिश के चलते शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़ गया। शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री था जो शनिवार को 10.8 डिग्री हो गया। मौसम विभाग के अनुसार जिले में रविवार को भी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें