फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात अंजाम देने की फिराक में एकत्र हुए युवकों में से 11 राउंडअप, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में समसपुर से अवैध हथियार समेत पकड़े गए आरोपी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में समसपुर स्थित एक मकान में युवकों के एकत्र होने की सूचना पाकर सोमवार देर शाम सीआईए और स्पेशल स्टाफ ने दबिश दी। सीआईए टीम ने वहां से दो लोगों को अवैध हथियार समेत गिरफ्तार किया है। जबकि स्पेशल स्टाफ ने 11 युवकों को राउंड अप किया है। हथियार समेत पकड़े गए दोनों आरोपियों से एक गाड़ी भी बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम सीआईए टीम को सूचना मिली थी कि समसपुर निवासी संदीप के मकान में कुछ युवक आए हुए हैं जो कहीं दहशत फैलाने की फिराक में है। इस आधार पर सीआईए टीम समसपुर में पहुंची। उससे पहले एनएच-152 डी के समीप तैनात स्पेशल स्टाफ टीम को भी साथ लिया गया। सीआईए टीम जब संदीप के मकान पर पहुंची तो दो लोग सीढ़ियों से नीचे उतरते मिले। उनकी पहचान चरखी निवासी हंसराज उर्फ हंसा और दिनेश के रूप में हुई। उनसे जब गाड़ी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने चाबी दे दी। पुलिस टीम ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो वहां से लोड देसी पिस्तौल बरामद हुई। इसके तुरंत बाद सीआईए टीम ने दोनों को काबू कर लिया और अपने साथ ले आई। उनके खिलाफ सदर थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया। वहीं, दबिश में शामिल स्पेशल स्टाफ प्रभारी एसआई शमशेर सिंह ने बताया कि ये युवक धनाना, चरखी, ढाणी फौगाट और समसपुर के रहने वाले हैं।
- गिरफ्त में आया हंसराज मांग चुका रंगदारी
पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि अवैध हथियार समेत दबोचा गया एक आरोपी हंसराज उर्फ हंसा पर सिटी थाने में रंगदारी मांगने और धमकी देने का केस दर्ज है। आरोपी पर अप्रैल माह में वार्ड-13 निवासी अमन मित्तल से रंगदारी मांगने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें