फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल पहुंचकर व्यक्ति ने पत्नी, साले और सास पर हमलाकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। एक व्यक्ति ने इमलोटा स्थित अपनी ससुराल पहुंचकर पत्नी, साले और सास पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में तीनों घायल हो गए। तीनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इमलोटा चौकी पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में इमलोटा निवासी कुसुमलता ने बताया कि उसकी तीन संतानें हैं। जिनमें दो लड़की व एक लड़का है। उसने अपनी लड़की अंजू की शादी करीब चार साल पहले रोहतक निवासी आशीष के साथ की थी। बेटी अंजू पति से अनबन के चलते पिछले 8 के करीब मायके में रह रही है।
घायल कुसुमलता ने बताया कि उसके पति ने बस अड्डा के समीप चाय की दुकान की हुई है। सोमवार शाम करीब चार बजे वो बेटी अंजू और बेटे राहुल के साथ दुकान पर मौजूद थी। तभी उसका दामाद स्कूटी पर सवार होकर उनके पास आया और जबरन दुकान में घुसकर अंजू पर हमला कर दिया। जब उसने और बेटे राहुल ने अंजू का बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। घायल महिला का आरोप है कि इसके बाद उसका दामाद धमकी देते हुए वहां से चला गया। वहीं परिजनों ने उपचार के लिए घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल महिला के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें