चरखी दादरी। गांव बलकरा निवासी एक व्यक्ति ने चार लोगों पर मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस शिकायत में पीड़ित ने बताया कि झगड़े के दौरान उसकी जेब से एक लाख 80 हजार रुपये गिर गए, जो नहीं मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में बलकारा निवासी दयाकिशन ने बताया कि वह खेती करता है। 22 मई को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसके खेत में बने मकान में सो रहा था, तभी आरोपी वहां पहुंचे और उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और उसे धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मारपीट में लगी चोटों के कारण वो बेहोश हो गया। दयाकिशन ने बताया कि जब उसे होश आया तो वो अस्पताल में था और उसकी जेब में रखी नकदी नहीं मिली। घायल के बयान पर पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चोटों के कारण वह घायल हो गया और जब उसे होश आया तो उसे उसकी जेब में रखे हुए रुपये नहीं मिले। घायल ने घटना के बारे में परिजनों को सूचित किया। परिजनों ने घायल को दादरी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।