फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं कार न कर दे आपकी जिंदगी बेकार!

Wed, 05 Jun 2013 05:48 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कार में चलने वाले सावधान हो जाएं। आपके सालभर के हिस्से की ऑक्सीजन आपकी कार महीने भर में चट कर रही है। एक कार 960 किलोमीटर चलने पर एक आदमी के सालभर में उपयोग होने वाली ऑक्सीजन का उपयोग करती है।
विज्ञापन


हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय की प्रयोगशाला के प्रभारी राजेश कुमार के अनुसार एक आदमी को जिंदा रहने के लिए रोजाना 13.50 किलोग्राम ऑक्सीजन की जरूरत है।

सालभर में व्यक्ति 4927 किलोग्राम ऑक्सीजन का उपयोग करता है। एक साधारण कार 960 किलोमीटर की दूरी तय करने में इतनी ही ऑक्सीजन खा जाती है।

चार सदस्यों के परिवार के लिए एक पेड़ जीवनभर ऑक्सीजन दे सकता है। घर में पेड़ की जगह न होने पर 10 फीट लंबा और 10 फीट चौड़ा पार्क भी ऑक्सीजन की जरूरत पूरी कर सकता है।
विज्ञापन


आमतौर से पेड़ की आयु करीब 50 साल होती है। जीवन में एक पेड़ 15 लाख रुपये का फायदा देता है। इसमें अढ़ाई लाख रुपये की ऑक्सीजन शामिल है।

कार्बन मोनोऑक्साइड गैस को सोखकर करीब पांच लाख रुपये की बचत करता है। करीब अढ़ाई लाख रुपये की जमीन को उपजाऊ बनाता है। करीब अढ़ाई लाख  रुपये के पानी को शुद्ध करता है। पीपल और बड़ सबसे अधिक ऑक्सीजन देने वाले पेड़ हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें