फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खेवड़ा गांव में कैंटर ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

Tue, 02 Nov 2021 10:54 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत में निरंतर हादसे बढ़ते जा रहे हैं। खेवड़ा गांव में तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी, जिसके कारण बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग ट्रैक्टर के साथ ट्रॉली जोड़ रहा था कि कैंटर ने टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कैंटर चालक तेज गति से आया था। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के राई क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। खेवड़ा में तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रॉली के पास खड़े बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। खेवड़ा निवासी 60 वर्षीय नवराज मंगलवार को सुबह झुंडपुर रोड पर ट्रैक्टर के साथ ट्राली जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार कैंटर आया और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे नवराज ट्रैक्टर व ट्रॉली के बीच फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो।


ये भी पढ़ें-चंडीगढ़: हाईकोर्ट ने कहा-जघन्य अपराध का दोषी भी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पैरोल का हकदार
विज्ञापन


परिजनों व आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि सोनीपत में लगातार हादसे हो रहे हैं। सोमवार को भी दो छात्रों को कुचल दिया गया था। उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें