फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार ने क्यों मारा पुलिस वाले को थप्पड़

Fri, 20 Sep 2013 11:04 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक के भिवानी स्टैंड पर चेकिंग के दौरान सराय मोहल्ला निवासी नितिन अत्री ने ट्रैफिक सिपाही प्रमोद कुमार के साथ हाथापाई की और उसे थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी ने युवक को काबू किया और शहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार ट्रैफिक में तैनात सिपाही प्रमोद कुमार भिवानी स्टैंड पर तैनात था। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक युवक नितिन अत्री को सिपाही ने रुकने का इशारा किया तो युवक मोटरसाइकिल रोककर सिपाही प्रमोद से भिड़ गया और उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद युवक ने भागने का प्रयास किया, परंतु अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें