फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐलनाबाद उपचुनाव में हार पर कांग्रेस में रार: अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले-उम्मीदवार ने गंभीरता से नहीं लड़ा चुनाव, हो जांच

Tue, 16 Nov 2021 02:45 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़

सार

ऐलनाबाद में हार के बाद कांग्रेस पार्टी में शुरू हुई रार समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा कि हार के कारणों की गहराई से जांच हो। कैंडिडेट ने गंभीरता से चुनाव नहीं लड़ा। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बातचीत करते पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि ऐलनाबाद उपचुनाव में हार के कारणों की गहराई से जांच होनी चाहिए। सही जांच से सच सामने आएगा। उम्मीदवार ने चुनाव गंभीरता से लड़ा ही नहीं। अगर उम्मीदवार सही होता व तरीके से चुनाव लड़ता तो नतीजे और होते। नतीजे में सिलेक्शन व इलेक्शन काफी काफी मायने रखता है। हुड्डा मंगलवार को यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में पांच मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-चरखी दादरी में हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर गड्ढों में पलटी, जीजा-साला की मौत, दो घायल
विज्ञापन


सरकार विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर हमला कर रही है। किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति बदतर है। बेरोजगारी को दूर करने की कोई नीति नहीं है। राज्य के मूल निवासी का प्रमाण पत्र 15 साल पूरा होने पर ही अन्य राज्यों के लोगों को मिले। महंगाई चरम पर है। सरकार जनता को राहत दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें