फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला पुलिस भर्ती : बसों के लिए आज और कल करा लें एडवांस बुकिंग

विज्ञापन
महिला पुलिस भर्ती को लेकर बस स्टैंड पर बसों की बुकिंग करते हुए कर्मचरी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। प्रदेश के पांच जिलों में 18 व 19 सितंबर को होने वाली महिला पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए भिवानी बस स्टैंड से बसें रवाना होंगी। इसके लिए भिवानी डिपो की ओर से एडवांस बुकिंग की जा रही है। यह बुकिंग सुबह नौ से शाम पांच बजे तक की जाएगी। स्थानीय प्रभारी पवन कुमार और बस स्टैंड इंचार्ज प्रदीप दुग्गल ने बताया कि 18 सितंबर की परीक्षा के लिए शुक्रवार को और 19 की परीक्षा के लिए शनिवार को एडवांस बुकिंग की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा 18 और 19 सितंबर को महिला पुलिस भर्ती की परीक्षा ली जानी है। इसके लिए अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर और पंचकूला में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले से भी काफी संख्या में युवतियां परीक्षा देने के लिए इन शहरों में जाएंगी। उनके साथ उनके परिजन भी रहेंगे। इससे बसों में अव्यवस्था न बने और परीक्षार्थियों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना न करना पड़े इसलिए डिपो की ओर से प्रत्येक सेंटर पर बस भेजने का फैसला लिया है। इसके लिए रोडवेज ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है।
आनेजाने की बुकिंग एक साथ
स्टैंड इंचार्ज प्रदीप दुग्गल ने बताया कि परीक्षार्थियों की आनेजाने का टिकट एक साथ ही बना दिया जाएगा, ताकि उन्हें फिर से टिकट और सीट लेने के लिए परेशान न होना पड़े। परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद बसें संबंधित शहर के बस स्टैंड से भिवानी के लिए वापस रवाना हो जाएंगी। दुग्गल ने बताया कि बसों की संख्या अभी निर्धारित नहीं है। जितनी भी बुकिंग आएगी, सभी के लिए बस की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

नहीं होगी बसों की कमी
बसों की कमी नहीं रहेगी। अगर परीक्षार्थियों की संख्या ज्यादा होती है तो बस भी बढ़ा दी जाएंगी। सभी परीक्षार्थियों से अनुरोध है कि बस स्टैंड पर पहुंच कर एडवांस बुकिंग करा लें, ताकि बाद में उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

-पवन कुमार, स्थानीय प्रभारी, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें