फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो बच्चों के साथ मायके गई थी पत्नी, मानसिक तनाव में युवक ने लगाया फंदा

Tue, 12 Dec 2023 11:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी।
विज्ञापन

अनाज मंडी क्षेत्र में किराये के मकान में रह रहे एक व्यक्ति ने मानसिक तनाव के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। व्यक्ति घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी अपने दो बच्चों सहित मायके गई हुई थी। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं, इस संबंध में परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
विज्ञापन

मूलरूप से राजस्थान निवासी रौनक (28) पिछले करीब पांच सालों से अनाज मंडी के समीप किराये पर रहकर मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी कुछ अर्से से अपने दो बच्चों को लेकर मायके गई हुई थी। मानसिक तनाव की वजह से युवक ने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें