फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बडेसरा हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर हत्या मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रोष जताते ग्रामीण। संव? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। बडेसरा में एक व्यक्ति की पीट-पीट कर हत्या मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज सैकड़ों ग्रामीण मंगलवार सुबह लघु सचिवालय के बाहर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पुलिस की भूमिका पर कई गंभीर सवाल किए। वहीं आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह को ग्रामीणों ने मांगपत्र सौंपा। एसपी ने ग्रामीणों को हत्या प्रकरण में आरोपियों की गिरफ्तारी दो दिन में कराने का आश्वासन दिया।
बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बडेसरा में 25 दिसंबर को गांव के 35 वर्षीय सोमबीर की एक घर के अंदर पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि रामनिवास के घर पर विकास सुधीर और विजय एवं उनकी माता व चाचा रणबीर ने अन्य के साथ मिलकर सोमबीर की हत्या कर दी थी। इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस ने एक महिला सहित आठ लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया था। एसपी से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि सोमबीर के बुजुर्ग माता-पिता दयनीय स्थिति में कभी थाना बवानीखेड़ा और कभी भिवानी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन पुलिस उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाय कि पुलिस ने आरोपियों के साथ सांठगांठ कर ली है, जिसकी वजह से अभी तक एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन लोगों पर हत्या का आरोप है वे मंगलवार को भी लघु सचिवालय में घूम रहे थे, मगर पुलिस उन्हें पकड़ नहीं रही है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मांग की है कि सोमबीर हत्याकांड में सभी आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के सदस्यों को भी आरोपियों से जान का खतरा बताया है। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों की मांग पर दो दिन में कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं इस संबंध में बवानीखेड़ा पुलिस को भी निर्देश दिए। एसपी से मिलने वालों में वीरेंद्र नंबरदार, महासिंह, राजेंद्र, रामधारी, दलबीर, सज्जन, दयाचंद, नफे सिंह, राजेश, जयवीर, कृष्ण, औमला, संदीप, कर्मवीर, मनजीत, जोगिंदर, रामधारी, अजमेर, सतबीर, दलबीर, महेंद्र, गुलाब सिंह, प्रवीन, श्याम सुंदर, अमित, दर्शन, वजीर, विकास, गुरदीप, सुनील, मोहन, सतेंद्र, सोनू राम सहित सैकड़ों महिलाएं भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें