फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Accident In Bhiwani: सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, शादी समारोह से लौटते वक्त गाड़ी की ट्रक से टक्कर

Wed, 07 Dec 2022 01:49 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)

सार

शादी समारोह से लौटते वक्त गाड़ी की तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
अस्पताल में मृतकों के परिजन, मृतक राजीव का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी के कस्बा बवानीखेड़ा के हांसी-भिवानी मार्ग पर सुंदर ब्रांच के समीप मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। घटना मंगलवार देर रात करीब 2 बजे के आसपास की है। मंगलवार देर रात को सैमन (रोहतक) निवासी राजू(39) व सोरखी(हिसार) निवासी सुनील(36)  गांव पपोसा में शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपनी गाड़ी से हांसी की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन


सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी सामान्य भिजवा दिया। पुलिस ने मृतक राजू के भाई संजय के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की जांच कर दी है।

कस्बे के हांसी मार्ग पर मंगलवार देर रात करीब 2 बजे ट्रक व गाड़ी की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान रोहतक जिले के गांव सैमन  निवासी राजू व हिसार जिले के गांव सोरखी निवासी सुनील के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।- एएसआई लालजीत सिंह, जांच अधिकारी थाना बवानी खेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें