फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: आईटीआई परिसर में सूखी लकड़ी काटने गई दो महिलाओं को मधुमक्खियों ने काटा

Mon, 01 Apr 2024 07:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में पुराने क्वार्टरों के समीप सूखी लकड़ियां काटते समय रविवार सुबह दो महिलाओं पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों ने दोनों महिलाओं को चेहरे और हाथों पर काट लिया, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल जिला नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं इस हादसे से करीब 600 मीटर दूर हांसी रोड हैफेड कार्यालय के बाहर एक किराना दुकानदार पर भी मधुमक्खियों का हमला हुआ। उसे भी नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

जिला नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन 35 वर्षीय अर्चना व 36 वर्षीय कुसुम ने बताया कि रविवार सुबह दोनों आईटीआई के खंडहर हो चुके क्वार्टरों के समीप सूखी झाड़ियों से लकड़ियां काट रही थी कि इसी दौरान उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। उन्होंने अपनी चुनरी से मधुमक्खियों को दूर रखने की कोशिश भी की, मगर फिर भी काफी मधुमक्खियों ने उनके चेहरे और हाथों में काट लिया। जिससे उनके चेहरे और हाथों पर भी सूजन आ गई। उन्हें तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया।
चिकित्सकों का कहना है कि मधुमक्खियों के डंक में ऐसा जहर होता है जो ज्यादा मात्रा में खून में मिलने से मौत होने का खतरा भी रहता है। अगर समय से उपचार मिल जाए तो मरीज को राहत मिल सकती है। वहीं हांसी रोड हैफेड कार्यालय के बाहर किराना के दुकानदार 50 वर्षीय राजेश को भी मधुमक्खियों के हमला में हालत बिगड़ने पर जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। उसे भी चिकित्सकों ने उपचार दिया।
विज्ञापन

राजेश ने बताया कि वह रविवार सुबह करीब 11 बजे अपनी दुकान पर बैठा था और दो लोग पास में ही सिगरेट पी रहे थे। अचानक ही मधुमक्खियों ने उसके चेहरे पर हमला कर दिया। वह कुछ समझ पाता उसे तेज दर्द और जलन होने लगी। दरअसल आईटीआई और हैफेड कार्यालय की दूरी करीब 600 मीटर है। इस बीच मधुमक्खियों ने दो जगहों पर हमला कर दो महिलाओं सहित एक बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। बता दें कि जिला नागरिक अस्पताल के वार्डों की तरफ भी मधुमक्खियों के असंख्य छत्ते लगे हैं, जिनसे भी इस तरह के हादसे होने का हमेशा डर बना रहता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें