फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल 150 केंद्रों पर 25 हजार नागरिकों को लगाएंगे कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग का वैक्सीनेशन अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग बुधवार को टीकाकरण को लेकर मेगा कैंप का आयोजन कर रहा है। इसमें नागरिक अस्पताल के वार रूम सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में वैक्सीनेशन अभियान 16 जनवरी को शुरू किया था। विभाग ने जिलेभर में 852900 लाभार्थियों को टीका लगाने का लक्ष्य लिया था, इनमें से 551145 लाभार्थियों को टीकाकरण किया है। विभाग ने आठ माह में महज 51 फीसदी का ही टीकाकरण किया है। बुधवार को कुल 150 केेंद्रों पर मेगा कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए 25 हजार नागरिकों को वैक्सीन की डोज लगाने का लक्ष्य लिया है। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने 21 जून को विश्व योग दिवस पर मेगा कैंप के माध्यम से करीब 24 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई थी। मेगा कैंप के लिए नागरिक अस्पताल के वार, जिले के प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहित जिले के विभिन्न गांव में टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और ग्राम पंचायतों का सहयोग लिया जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए लाभार्थी अपना आधार कार्ड और रजिस्ट्रेशन में लिंक फोन नंबर जरूर साथ लेकर जाएं।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले आठ माह से टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को मेगा कैंप के माध्यम से 25 हजार लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए 150 केंद्रों पर टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. आशीष सांगवान, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
कोरोना से एक मौत, एक संक्रमित
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर फिर से शुरू हो गया है। मंगलवार को कोरोना संक्रमण का एक नया मामला सामने आया है। इसके अलावा एक कोरोना संक्रमित की मौत का आंकड़ा भी जारी किया गया है। जिले में कोरोना संक्रमण के फिलहाल पांच सक्रिय केस हैं, इनमें से एक शहरी और चार ग्रामीण क्षेत्र से हैं। वहीं जिले में कोरोना संक्रमण से अब तक कुल 653 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को 1833 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं, इनकी रिपोर्ट बुधवार दोहपर तक आएगी। वहीं जिले के 1470 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है। जिले के पांचों कोरोना संक्रमित मामले होम आइसोलेट हैं। वहीं पांच में से चार संक्रमित केस ग्रामीण क्षेत्र से हैं। इनमें से दो मिरान सीएचसी, एक लोहारू और एक मानेहरू सीएचसी क्षेत्र से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें