फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बहल मार्केट कमेटी में बने शौचालय बदहाल

Sat, 15 Jun 2024 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
बहल अनाज मंडी में शौचालय की हुई बदहाल हालत।
विज्ञापन
बहल। मार्केट कमेटी परिसर में किसानों व आमजन के लिए बने शौचालय बदहाल है। इनकी हालत देखकर लगता है कि लंबे समय से इनकी सफाई नहीं हुई है। उचित देखभाल के अभाव में शौचालय में टोंटियां गायब हैं व पानी की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

हालत यह है कि मंडी में कामकाज के लिए आने वाले किसान व अन्य लोग लघुशंका के लिए शौचालय में आते हैं और इसकी बदहाल हालत देखकर वापिस लौट जाते हैं। करीब पांच साल पहले बने शौचालय को कई दिनों तक बंद किया हुआ था। अब इसे चालू किया गया तो इसकी देखरेख नहीं हो पा रही है।
शौचालय में सफाई के अभाव में इस कदर बदबू आ रही है कि इसके अंदर जाना ही मुमकिन नहीं है। शौचालय की सीटें टूटी फूटी अवस्था में है। वहीं वॉशबेशन की टोंटियां भी गायब हो चुकी हैं। इनमें पानी की भी व्यवस्था नहीं है। आसपास के दुकानदार शौचालय से उठती बदबू से परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला मेरे संज्ञान में अभी आया है। मैंने इस बारे में मंडी सुपरवाइजर से बात की है। इसमें जो भी कमियां हैं, उनको दूर करवाया जाएगा।

-अनिल कुमार, सचिव, मार्केट कमेटी बहल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें