फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्माष्टमी पर शहर में नहीं होंगे बड़े आयोजन

विज्ञापन
जन्माष्टमी पर्व पर कान्हा जी की प्रतिमाएं व पौषाक खरीदतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। जन्माष्टमी पर्व को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में लोगों की पहल पहल दिखाई दी। जन्माष्टमी पर कान्हा की परंपरागत पौशाक व आभूषण खरीद करने के लिए महिलाएं बाजारों में खरीदारी करती दिखी। वहीं कोरोना की वजह से शहर में जन्माष्टमी पर इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा और न ही झांकियों का कोई कार्यक्रम रखा जाएगा। वहीं प्रशासन ने पर्व को लेकर कोविड नियमों का पालन करने की हिदायतों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर भिवानी में अनेक सामाजिक संस्थाओं द्वारा जन्माष्टमी पर बड़े आयोजन किए जाते रहें हैं, जिनमें भगवान श्रीकृष्ण व राधा की लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक व डांस के कार्यक्रम भी शामिल हैं और इस मौके पर कई ऐतिहासिक मंदिरों में झांकियां भी सजाई जाती थी, लेकिन इस बार कोविड की वजह से कुछ भी ऐसा नहीं दिखेगा। लोग घर के अंदर ही कान्हा की सजावट का सामान खरीदने के लिए रविवार को बाजारों में पहुंचे। शहर के बिचला बाजार स्थित किरोडीमल मंदिर में भी पिछले चार दशकों से जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की लीलाओं पर आधारित मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की जाती थी, लेकिन इस बार मंदिर में भी कोई ऐसा कार्यक्रम नहीं होगा।
सार्वजनिक आयोजन संभव नहीं
जन्माष्टमी की सभी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं। त्योहारों में जन्माष्टमी का पर्व बहुत बड़ा उत्सव हैं, लेकिन कोरोना की वजह से इस बार सार्वजनिक आयोजन संभव नहीं है। जिन मंदिरों में जन्माष्टमी पर पूजा होगी, वहा प्रबंधक कोविड नियमों का पालन करें। बाजार में खरीदारी करते समय भी लोग से सामुदायिक दूरी व मुंह पर मास्क लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संदीप अग्रवाल, एसडीएम, भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें