फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा सरकार लिखी गाड़ी में आए बदमाशों ने 22 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के हांसी रोड स्थित बीडी गुप्ता पार्क के पास बदमाशों ने एक गाड़ी सवार से 22 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश जिस गाड़ी में सवार होकर आए थे, उस पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था। घटना की शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हिसार के माडल टाउन निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बीती रात करीब साढ़े 9 बजे अपने दोस्त जयदेव के साथ गांव जाटू लोहारी जा रहा था। अचानक गलत साइड से उनकी गाड़ी की तरफ एक गाड़ी आकर रुकी। जिस पर हरियाणा सरकार लिखा हुआ था। गाड़ी में करीब चार-पांच व्यक्ति मौजूद थे। उनमें से गाड़ी चालक नीचे उतरा और गाली-गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने उसको गाड़ी से नीचे उतार कर मारपीट करने लगा। इस दौरान उसकी जेब से 22 हजार रुपये की नकदी उक्त युवक ने निकाल ली और मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर अज्ञात गाड़ी चालक के साथ मारपीट कर रुपये छीनकर फरार होने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें