भिवानी। गांव तिगड़ाना में करंट लगने से 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची, जहां मृतक किशोर के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। रविवार शाम को पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
उत्तर प्रदेश निवासी 16 वर्षीय दीपक अपने परिवार सहित गांव तिगड़ाना में रहता था। शनिवार रात करीब आठ बजे घर पर ही बिजली के तार में कट होने के कारण वह करंट की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया और मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर जांच अधिकारी एसआई विरेंद्र सिंह नागरिक अस्पताल पहुंचे। जांच अधिकारी एसआई विरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक किशोर के पिता सतबीर के बयान पर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।