फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन सरकार आमजन की सरकार : अनूप धानक

विज्ञापन
देवीलाल सदन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते राज्य मंत्री अनुप धानक। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गठबंधन सरकार आमजन की सरकार है और हर वर्ग का भला करने में लगी है। यह बात देेवीलाल सदन में पार्टी के सदस्यता अभियान को बढ़ाने के लिए मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सदस्यता अभियान के प्रभारी राज्यमंत्री अनूप धानक ने कही। इस मौके पर उनके साथ सह प्रभारी एवं पूर्व विधायक सत्येंद्र राणा ने शिरकत की।
विज्ञापन

दोनों नेताओं ने कार्यकर्ताओं को बैठक का मुख्य एजेंडा बताते हुए कहा कि अधिक से अधिक व्यक्तियों को पार्टी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि 25 अगस्त से पूरे प्रदेश में पार्टी का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। अनूप धानक ने कहा कि भिवानी जिला डॉ. अजय सिंह चौटाला की कर्मभूमि है। इसलिए हर कार्यकर्ता का दायित्व बनता है पार्टी के लिए जी जान लगाकर काम करें व अधिक से अधिक व्यक्तियों को पार्टी से जोड़कर पार्टी को मजबूत करें। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर जिला प्रधान विजय गोठड़ा, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पार्षद ईश्वर मान, हलका प्रधान उमेद गौरीपुर, रवींद्र पटौदी, युवा जिला प्रधान राजेश भारद्वाज, महिला जिला प्रधान सुलोचना पोटलिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें