फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर पिता की हत्या करने का आरोपी बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
पकड़ा गया हत्यारोपी पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाबढाणी में एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में हत्यारोपी बेटे को जूईकलां पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक से अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद किया है। प्रारंभिक पूछताछ में हत्यारोपी बेटे ने बताया कि आपसी कलह की वजह से पिता पर गोली चलाई थी। वहीं पुलिस ने हत्यारोपी का एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

गांव ढाबढाणी निवासी बलबीर ने जूईकलां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया था कि गत 17 अक्तूबर की शाम को वह अपने घर से खाद लेने के लिए दुकान पर जा रहा था कि इसी दौरान मंदरूप के घर से उसके रोने की आवाज सुनाई थी। वह घर के अंदर पहुंचा तो मंदरूप खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ा था। अन्य लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल मंदरूप को इलाज के लिए पहले नागरिक अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। मंदरूप ने रोहतक पीजीआई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस संबंध में जूईकलां पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया था। जूईकलां पुलिस थाना इंचार्ज सतपाल की टीम ने पिता को गोली मारकर हत्या करने के आरोपी बेटे को गांव ढाबढाणी से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सचिन के रूप में की है। इस दौरान आरोपी के पास से एक अवैध देसी पिस्तौल और एक कारतूस व एक कारतूस का खोल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आपसी कलह के कारण उसने अपने पिता पर गोली चलाई थी। पुलिस ने आरोपी सचिन को न्यायालय में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें