ट्रक यूनियन से बातचीत करते एसडीएम मनोज कुमार दलाल।
तोशाम। खानक पहाड़ में पिछले दस दिन से ओवरलोड के विवाद को एसडीएम मनोज कुमार दलाल ने सुलझा दिया है। इसके बाद पहाड़ में ट्रक यूनियन ने बुधवार को धरना खत्म कर कांटे खोल दिए हैं। गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है।
खानक पहाड़ में एचएसआईआईडीसी की ओर से गाड़ियों को ओवरलोड करने के विरोध में ट्रक यूनियन पिछले दस दिन से आंदोलित थी। इसके तहत दो दिन से यूनियन ने धरना शुरू कर दिया था। पिछले दस दिन से ट्रक यूनियन ने ओवरलोड के विरोध में कांटे बंद कर रखे थे। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों को एसडीएम ने बुलाया था लेकिन समझौता नहीं हो पाया था। इसलिए एसडीएम ने बुधवार को फिर से दोनों पक्षों को बुलाया। इसके बाद एसडीएम ने मामला सुलझा दिया। इस बारे में पवन खानक ने बताया कि एसडीएम के नेतृत्व बैठक हुई थी। मामले का सुलझा किया गया है। एसडीएम मनोज दलाल ने बताया कि दोनों पक्षों की बैठक में उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया है।