फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: आमने सामने टकराईं स्कूल बस और रोडवेज बस, धुंध के कारण हुआ हादसा

Tue, 07 Dec 2021 10:41 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी , भिवानी (हरियाणा)

सार

रोडवेज बस सतनाली से भिवानी आ रही थी वहीं स्कूल बस एसईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी शंकर जा रही थी।
विज्ञापन
हादसे में घायल बच्ची। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर गांव ललहाना के समीप मंगलवार सुबह निजी स्कूल की बस और रोडवेज बस की सीधी टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बस में सवार व निजी स्कूल बस में सवार करीब 20 से 25 लोगों को चोटें आई, जिन्हें गांव लोहानी व भिवानी के नागरिक अस्पताल लाया गया वहीं हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।

विज्ञापन


रोडवेज बस सतनाली से भिवानी आ रही थी वहीं स्कूल बस एसईडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढाणी शंकर जा रही थी। स्कूल बस में विद्यालय का शिक्षण स्टाफ मौजूद था। वहीं पांच-छह स्कूली बच्चे भी सवार थे, जिन्हें चोटें आई हैं। सभी घायलों को गांव लोहानी व भिवानी के नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही सिविल सर्जन व प्रधान चिकित्सा अधिकारी भी आपात विभाग में पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। 

प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. मंजू कादियान ने बताया कि सभी घायलों की हालत सामान्य है जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा जाएगा। जूईकलां पुलिस थाना के एसएचओ सतपाल सिंह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि सड़क हादसा धुंध की वजह से हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सड़क हादसे में रोडवेज बस चालक मांगेराम को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें