फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री रेस में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाले धावक को मिलेगा एक लाख रुपये का इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। खेल विभाग के माध्यम से अक्टूबर के पहले सप्ताह में पुरुष एवं महिला वर्ग की क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। प्रतियोगिता पांच अलग-अलग आयु वर्ग में करवाई जाएगी। प्रतियोगिताओं में नेशनल रिकॉर्ड तोड़ने वाले धावक को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। भीम खेल परिसर स्थित जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम कार्यालय भिवानी द्वारा सितंबर के महीने में प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कोरोना काल के दौरान लॉकडाउन लगने व कोरोना बीमारी के प्रभाव से खेल प्रतियोगिताएं नहीं हो पाई थी। खिलाड़ियों/युवा वर्ग में फिर से खेल प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के लिए जिला प्रशासन ने क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता करवाने की एक बड़ी ही महत्वकांक्षी योजना बनाई है। प्रतियोगिता में केवल जिला भिवानी के ही खिलाड़ी भाग लेंगे। उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने बताया कि क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता में जो खिलाड़ी नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ेगा, उसे एक लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अलावा प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों को भी नकद राशि मिलेगी।
उन्होंने बताया कि इस बारे में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी को जरूरी निर्देश दे दिए गए है। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी जेजी बनर्जी ने बताया कि प्रतियोगिता हरियाणा स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन के नियमानुसार करवाई जाएगी। महिला एवं पुरुषों की क्रॉस कंट्री रेस प्रतियोगिता पांच आयु वर्ग में करवाई जाएगी, जिसमें प्रथम वर्ग में सीनियर सिटीजन ग्रुप भी शामिल है, जिसकी आयु सीमा 50 से 60 वर्ष तक रखी गई है। यह प्रतियोगिता दो किलोमीटर की होगी। इसी प्रकार से द्वितीय वर्ग की प्रतियोगिता में 20 वर्ष से 50 वर्ष तक की महिला एवं पुरूष शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के लिए कराना होगा पंजीकरण
प्रतियोगिता 10 किलोमीटर तक की होगी। उन्होंने बताया कि अंडर 20 आयु वर्ग के लडक़ों व लड़कियों की प्रतियोगिता आठ किलोमीटर की होगी। अंडर 18 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता छह किलोमीटर की होगी। अंडर 16 आयु वर्ग के लड़कों व लड़कियों की प्रतियोगिता दो किलोमीटर की होगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को बाकायदा पंजीकरण करवाना होगा, जो कि सितंबर माह में ऑनलाइन प्रक्रिया से शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें