फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतु सिंह ने संभाला सीबीएलयू के कुलसचिव का कार्यभार

विज्ञापन
नवनियुक्त कुलसचिव ऋतु सिंह को नियुक्ति पत्र देते कुलपति आरके मित्तल। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के कुलसचिव के पद पर वीरवार को राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज हिसार की प्रवक्ता ऋतु सिंह ने पदभार ग्रहण किया। विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलसचिव ऋतु सिंह का विश्वविद्यालय में पहुंचने पर कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल एवं कार्यकारी कुलसचिव प्रो. संजीव कुमार व अन्य प्राध्यापकों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने कहा कि ऋतु सिंह के बतौर रजिस्ट्रार नियुक्त होने से विश्वविद्यालय की विकास यात्रा और अधिक तीव्र होगी। विश्वविद्यालय खेल शिक्षा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। नवनियुक्त रजिस्ट्रार ऋतु सिंह ने इस अवसर पर सभी कर्मचारियों एवं अपने शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय रोजगार परक गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारी शिक्षा देने के लिए कृत संकल्पित है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है। उसका वह बेहतर तरीके से निर्वहन करेंगी। इस अवसर पर सुमन सिंह, नीरज भादू, पंकज सिंह, जेजेपी महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याणा, अनामिका, हेमंत, कार्यकारी अभियंता अजय राठी, वरुण राव, विजय गोठड़ा, जितेंद्र शर्मा, जगदीश धनाना, डॉ. करण सिंह, प्रो. ललिता गुप्ता, डॉ. सुरेंद्र कौशिक, डॉ. सुनीता भरतवाल, डॉ. बाबूराम, डॉ. आशा पूनिया, डॉ. कुलदीप मेहंदीरत्ता, डॉ. पार्वती शर्मा, सहायक कुलसचिव रेखा जांगड़ा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें