फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: 8वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए आठ फरवरी से ऑनलाइन होंगे पंजीकरण, स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल कर सकेंगे आवेदन

Tue, 08 Feb 2022 04:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा और सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से स्थायी मान्यता वाले स्कूल कर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में विद्यार्थियों का आधार नंबर भी दर्ज कराना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आठवीं की परीक्षा के लिए हरियाणा और सीबीएसई सहित अन्य बोर्डों से स्थायी मान्यता प्राप्त स्कूल और संस्कृत गुरुकुल आठ फरवरी से बच्चों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं। मंगलवार को बोर्ड अध्यक्ष प्रो जगबीर सिंह एवं सचिव कृष्ण कुमार ने बताया कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से राजकीय व अराजकीय स्थाई/अस्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय व संस्कृत गुरुकुल एवं हरियाणा राज्य में स्थित सीबीएसई/सीआईएससीई एवं अन्य बोर्ड से स्थायी मान्यता प्राप्त विद्यालय शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए 8वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थी के पंजीकरण आठ फरवी से बोर्ड की वेबसाइट सकेंगे।

विज्ञापन


इसके लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटबीएसईएचडॉटओआरजीडॉटइन पर दिए लिंक पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद 300 रुपये प्रति छात्र विलंब शुल्क के साथ 21 से 28 फरवरी तक आवेदन होंगे। विद्यालयों की ओर से पंजीकरण निर्धारित शुल्क के साथ एकमुश्त ऑनलाइन भरा जाएगा।

आठवीं के विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के दौरान विद्यार्थियों का आधार नंबर भी दर्ज कराना अनिवार्य होगा। इसी के साथ विद्यार्थी के पिता का आधार नंबर भी दर्ज होगा। यदि पिता का आधार नहीं है तो माता का आधार नंबर भरना होगा। स्कूल ड्रेस में बच्चे का नवीनतम फोटो भी लगेगा। ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान तकनीकी दिक्कत पर हेल्पलाइन नंबर 01664-254302, मोबाइल नंबर 9728666953 व 9896582271 एवं दूरभाष 01664-244171 से 176 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें